सतना, जनवरी 22 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में बेटे की गलती और पुलिस कार्रवाई की खबर एक पिता के लिए जानलेवा साबित हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा बेटे की बाइक का चालान काटने और जब्त करने की जानकारी मिलते ही 57 वर्षीय शिक्षक को इतना गहरा सदमा लगा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। मृतक रामप्रसाद वर्मा अमिलिया प्राथमिक शाला (संकुल कुलगढ़ी) में शिक्षक थे और वर्तमान में बीएलओ का प्रभार भी संभाल रहे थे।सुबह स्कूल जाने के लिए मांगी चाबी घटना गुरुवार सुबह 8 बजे की है। शिक्षक रामप्रसाद वर्मा रोज की तरह स्कूल जाने के लिए तैयार हुए। उन्होंने अपने बड़े बेटे करण वर्मा से बाइक की चाबी मांगी, तो बेटे ने डरते हुए पिता को बताया- पापा, कल रात पुलिस ने रोहित (छोटे बेटे) की गाड़ी पकड़ ली है और थाने ले गई है। अब बाइक कोर्ट से मिलेगी। बेटे के मुंह...