बेगुसराय, मई 31 -- बखरी। बिहार पुलिस बहाली में जयलख शकरपुरा से सफल हुए पांच नवचयनित अभ्यर्थियों को सादे समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड के रितू कुमारी, सोनी कुमारी, कपिलदेव कुमार, राजा कुमार और सुजीत कुमार को नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा एवं स्थानीय वार्ड पार्षद ललन कुमार पोद्दार के हाथों शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाह, समाजसेवी राजेंद्र पासवान, मनटुन ठाकुर, शिवजी साह, पंकज साह, राहुल मैक्स आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.