गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बालू माफिया सक्रिय हैं। हाल ही में जिले के बालू माफियाओं ने कनहर नदी से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान छत्तीसगढ़ के आरक्षी को रौंदकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया था। ताजा मामला सदर थानांतर्गत हूर मोड़ के समीप का है। बालू माफिया ने पुलिस बल के साथ भी धक्का मुक्की करते हुए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ा कर ले भागे। पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक गढ़वा थानांतर्गत तिवारी मरहटिया गांव निवासी राजन कुमार भुइयां को दबोचने में सफल रही। उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पीसीआर में तैनात सहायक अवर निरीक्षक अरूण कुमार यादव ने राजन कुमार भुइयां, ट्रैक्टर मालिक पप्पू चौबे, मालिक के भतीजा सिठू चौबे और उसके अन्य दो साथी के अलावा अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.