नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में देश के पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, लेकिन यह अभी महज 13 फीसदी से भी कम है। यदि इसी रफ्तार से पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी तो 33 फीसदी के मानक पूरा करने में कई पीढ़ियां बीत जाएगी। हालांकि पुलिस बल में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने में बिहार और आंध्र प्रदेश को महज 3.3 साल लगेंगे, जबकि झारखंड को 175 साल से भी अधिक वक्त लगेगा। इसका खुलासा, 'इंडिया जस्टिस 2025 की रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कानून प्रवर्तन में लैंगिक विविधता की आवश्यकता के बारे में बढ़ती जागरूकता के बावजूद, एक भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ऐसा नहीं है, जहां पुलिस बल में 33 फीसदी महिलाएं हो। इस रिपोर्ट में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों क...