बक्सर, जनवरी 9 -- बक्सर। स्थानीय नगर परिषद के वार्ड संख्या 36 अंतर्गत बड़की सारीमपुर इलाके में सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने का मामला पुलिसबल नहीं मिलने के कारण अधर में लटक गया है। दरअसल, वार्ड संख्या-36 की पार्षद तमन्ना खातून ने इस संबंध में सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण अधिकारी के यहां परिवाद दायर किया था। जिसके बाद उक्त अधिकारी की ओर से स्थल को अतिक्रमणमुक्त करने का आदेश भी दिया गया है। बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा नप को भी मामले से अवगत कराया गया है। वार्ड पार्षद ने बताया कि बड़की सारीमपुर बांध से सटे सरकारी जमीन का स्थानीय व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर कराकट का शेड लगाया गया है। इसके साथ ही गली में सीढ़ी का निर्माण कर रास्ता संकीर्ण कर दिया गया है। जिससे आसपास के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर नगर प...