अलीगढ़, जनवरी 29 -- चण्डौस, संवाददाता। कस्बा के जहराना रोड स्थित नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद बुधवार को कई थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम द्वारा पैमाईश की गई । राजस्व विभाग 5 सदस्यों की टीम में कानूनगो धीरेन्द्र कुमार शर्मा, लेखपाल शुभम जैन सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। राजस्व विभाग की टीम ने गाटा संख्या 914 और 915 सहित कब्रिस्तान के अंदर जाकर पैमाईश की । इस दौरान पीएसी बल गभाना ,चण्डौस, पिसावा सहित कई थानों का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम द्वारा शांति पूर्वक पैमाईश पूरी की गई। लेखपाल शुभम जैन ने बताया कि पैमाईश का कार्य पूरा कर लिया गया है। पैमाईश की पूरी रिपोर्ट एसडीएम गभाना को सौंपी जायेगी। इस दौरान कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सिंह, कस्बा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.