गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कुसम्ही जंगल के विनोद वन के पास पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरोह पर पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद आरोपित को पकड़ा गया। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान कुसम्ही बाजार निवासी अभिषेक राजभर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, जंगल में आने वाले प्रेमी युगल से आरोपित लूटपाट की घटनाएं करते हैं। पिछले वर्ष कुशीनगर के एक प्रेमी युगल से वारदात के बाद आरोपित जेल भेजे गए थे। इसके बाद पता चला कि इसी तरह कई लोगों से पहले भी वारदात कर चुके हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर आरोपितों की फिर से तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने गिरोह के सदस्य अभिषेक राजभर...