लखनऊ, दिसम्बर 23 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती में गिलौला के ग्राम गोंड़ारी स्थित अग्निशमन केंद्र के निकट सोमवार रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया। गिलौला पुलिस को सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश थाना क्षेत्र स्थित अग्निशमन केंद्र के निकट मौजूद हैं। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष गिलौला ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान किसी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। घायल बदमाश बहराइच मैसर अंसारी को सीएचसी गिलौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.