दुमका, जनवरी 20 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना की पुलिस बताकर वाहनों से वसूली करते दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सोमवार को सुबह के करीब 10 बजे मसलिया थाना अन्तर्गत रानीघाघर गांव के पास उस वक्त हुई, जब दोनों युवक वाहनों से खुद को पुलिस बताकर अवैध वसूली कर रहा था। दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। दोपहिया वाहनों के चालक से लाइसेंस व अन्य कागजातों की मांग की जा रही थी। कागजात नहीं दिखाने पर अवैध वसूली की जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो कबाड़ी वालों से भी अवैध वसूली की गई। इसी बीच गौतम कुमार कुंडू नाम का एक युवक बाइक में सवार होकर उसी रास्ते से गुजर रहा था। उसने इस दृश्य को देखते ही मसलिया थाना प्रभारी को सूचित किया। मसलिया थाना प्रभारी ने दोनों के फोटो खिंचकर भेजने को कहा। उक्त युवक ने अपनी सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.