दुमका, जनवरी 21 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना पुलिस ने मंगलवार को अपने को पुलिस कर्मी बताकर पैसा वसूली की मामला को लेकर दो अपराधी को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र के चिटाईटोला निवासी सुल्तान अंसारी एवं जियाउल अंसारी सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे थाना क्षेत्र के रानीघागर जेरूवाडीह सड़क में राहगीरों को पुलिस बताते हुए डरा धमकाकर पैसे की वसूली कर रहा था। असपास की लोगों द्वारा इसकी सूचना मसलिया पुलिस को दिए जाने पर मसलिया पुलिस एस आई रंजीत पासवान के नेतृत्व में पहुंचकर उपरोक्त दोनों अपराधी को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधी ने अपना अपराध कबुल किया। फोटो संख्या-20-दोनों आरोपी को जेल भेजती पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...