बरेली, मई 24 -- बरेली, प्रमुख संवाददाता। विद्युत निगम के कर्मचारियों की 29 मई की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। बरेली के सभी विद्युत केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ताकि खुराफाती तत्व आराजकता न फैला सकें। डीएम ने अधिकारियों को विद्युत कर्मचारियों के साथ संवाद के निर्देशभी दिए हैं ताकि वह हड़ताल में शामिल न हों। डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बिजली कर्मचारियों से वार्ता के लिए सिविल डिफेंस के वालंटियर की मदद लेने को कहा है। सिविल डिफेंस के वालंटियर विद्युत कर्मचारियों को हड़ताल न करने को जागरूक करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति सुधारने एवं शिकायतों का त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने कहाकि 29 मई से प्रस्तावित...