सिद्धार्थ, मार्च 24 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद जब शव को दफन करने के लिए एक बाग में ले जाया गया तो कुछ लोगों ने आपत्ति कर दी। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने मामले का निस्तारण कराकर शव को कब्रिस्तान में दफन कराया। खेसरहा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी सिराजुद्दीन की मौत के बाद रविवार को शव को लेकर परिजन व ग्रामीण एक बाग में शव दफन करने पहुंचे। यहां बाग मालिकान ने शव दफनाने पर आपत्ति कर दी और मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। बाग मालिकान का कहना था कि यह कब्रिस्तान नहीं है। कब्रिस्तान में ले जाकर शव को दफन करें। किसी ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी। सूचना पर नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.