अमरोहा, अगस्त 12 -- डीएम निधि गुप्ता, एसपी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आगामी पर्वों से जुड़े आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने के संबंध में जिम्मेदार पुलिस-प्रशासनिक अफसरों, शांति समिति सदस्यों एवं आयोजकों की बैठक ली। डीएम ने कहा की सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखते हुए पूर्व के रीति-रिवाज संग आयोजन करें। कहीं कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते समस्या का निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। नगर पालिका व पंचायत ईओ संग पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को मंदिरों समेत शोभायात्रा एवं जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई संग पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को संबंधित मार्गों पर जर्जर एवं लटके तारों को दुरुस्त कराने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.