लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- ममरी-रोशन नगर रोड पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। हालात यह हैं कि राहगीर दिन में भी सहमे नजर आते हैं, जबकि रात के समय इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधों पर नियंत्रण के लिए तत्कालीन एसपी रामानंद के निर्देश पर परेली नहर पुलिया के पास पुलिस पिकेट (कक्ष) का निर्माण कराया गया था। यह पिकेट लगभग 15 साल पहले रोशननगर के तत्कालीन ग्राम प्रधान अनूप चंद वर्मा द्वारा बनवाया गया था। उस समय पिकेट सक्रिय रहने से ममरी-रोशन नगर रोड पर अपराधों में भारी कमी आई थी और लोगों ने राहत की सांस ली थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हैदराबाद थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान तत्कालीन एसओ दीपक तिवारी द्वारा उक्त पुलिस पिकेट को गिरवा दिया गया। पिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.