आरा, अगस्त 24 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के कृष्णगढ़ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बभनगावा गांव में छापेमारी कर पुलिस पर हमला और शराब के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित शराब के नशे में थे। इनमें विद्याभूषण उपाध्याय के पुत्र विशाल उपाध्याय व आकाश उपाध्याय और नंदेश्वर उपाध्याय का पुत्र विद्याभूषण उपाध्याय शामिल है। वह शराब के नशे में धुत था। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल कर रहे थे, जिसमें पुलिस बल के जवान शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस ने पिपरपांती गांव में छापेमारी कर शराब के मामले में फरार चल रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार धंधेबाज स्थानीय गांव के राजेंद्र राम का पुत्र संजय राम उर्फ संजय डोम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...