समस्तीपुर, फरवरी 13 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में मुफस्सिल थाने के दरोगा राहुल कुमार के आवेदन पर पांच नामजद को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने रामबाबू राय, ललिता देवी, निलम देवी, शिवम कुमार व शिवानी कुमारी को नामजद किया है। इस दौरान पुलिस ने अपने बचाव में पिस्टल भी ताना था। किसी तरह आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लायी। बता दें कि मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़ने पुलिस पहुंची थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जब टीम वाहन से थाना ले जाने लगी, तभी घर की महिलाएं और कुछ युवतियां लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतर आईं और गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने आर...