मधुबनी, मार्च 17 -- लौकही, निज संवाददाता। खुटौना थाना पुलिस पर परसाही पासवान टोल में भूमि विवाद को सुलझाने के क्रम में हुई हमले की जांच के लिए सोमवार को डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम परसाही पहुंची। यहां वे ग्रामीणों से बातचीत करते हुए घटना की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर उन्होंने एसपी योगेन्द्र कुमार से भी बात की। इससे पूर्व वे खुटौना थाना पहूंची जहां थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावे अन्य कर्मियों से भी घटना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए कई निर्देश दी। बता दें कि शनिवार को भूमि विवाद को सुलझाने गई खुटौना थाना पुलिस पर कुछ लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया था। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी और कुछ पुलिस कर्मियों को चोटे लगी थी। पुलिस इस मामले में 30 ज्ञात व 60-65 अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में प्रतापगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.