औरंगाबाद, मार्च 18 -- नवीनगर एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस के द्वारा रविवार की रात थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव से सोनू कुमार, सोनू कुमार यादव, संगम कुमार तथा छत्रधारी यादव को गिरफ्तार किया गया है। खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार चारों व्यक्ति पुलिस पर हमला करने मामले में अभियुक्त थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि माली थाना क्षेत्र के कांड संख्या 222/24 में अंकोरहा गांव निवासी संतोष यादव के घर पर पुलिस पूछताछ करने गई थी। इसी क्रम में अभियुक्तों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था। थानाध्यक्ष नें बताया कि गिरफ्तार चारों व्यक्तियों को जेल भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.