बिहारशरीफ, मई 6 -- छबिलापुर में युवक की मौत के बाद हुआ था हंगामा राजगीर, निज संवाददाता। छबिलापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा किया था। लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के दो वाहनों को रोड़ेबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने अन्य आरोपितों की गिरफतारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लोगों ने अंडवस मोड़ के पास सड़क जाम कर दी थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, कुछ लोग ईंट-पत्थर लेकर दौड़े और पुलिस पर हमला कर दिया। जवानों से हाथापाई व गाली-गलौज की। पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जवानों से हथियार छीनने का प्रयास किया गया। सड़क किनारे लगे सरकारी बोर्ड व अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। यूथ गेम...