पूर्णिया, मई 12 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। छापेमारी करने पहुंची भवानीपुर पुलिस पर शराब कारोबारियों ने जमकर पथराव किया गया। साथ ही पुलिस टीम पर दबिया, लाठी-डंडे से हमला भी किया। पथराव से पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में अवर निरीक्षक इकबाल खान एवं वाहन चालक अशोक कुमार घायल हो गए। अवर निरीक्षक इकबाल खान ने बताया कि रविवार की दोपहर वे सअनि बिनोद कुमार और पुलिस बल के साथ सुपौली पंचायत के पारसमणि संथाली टोला में शराब कारोबारियों के घर छापेमारी करने पहुंचे थे। छापेमारी के दौरान एक शराब कारोबारी के घर में बड़ी मात्रा में शराब मिली। जब शराब को जब्त किया जा रहा था तो उसी दौरान शराब कारोबारियों ने दर्जनों महिला एवं पुरुषों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। हमलावरों दबिया, लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.