फरीदाबाद, मार्च 20 -- नूंह। तावडू में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद फरार तीन आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच तावडू,थाना समेत पुलिस की तीन टीम जुटी है। उनकी तलाश में नूंह व आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। गौरतलब है कि मंगलवार तड़के करीब पौने चार बजे तावडू के गांव गुरनावट में रेलवे ब्रिज के पास कच्चे रास्ते पर क्राइम ब्रांच तावडू और माल वाहक वाहन में पशु को लादकर भाग रहे पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में तीन पशु तस्कर घायल हो गए। उनकी पहचान आरोपी गांव खरकड़ी निवासी वारिश, गांव खोड़ बसई निवासी रफीक और गांव भुतलाका निवासी रमजान के रूप में हुई। तीनों घायल को काबू कर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.