रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सुभाष कॉलोनी में स्मैक तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हुए पथराव के मामले में पुलिस टीम ने तीन से चार युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक फरार आरोपियों को शरण देने और घटना से जुड़े अहम सुराग देने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना पर दबिश देने गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने नाजिम नामक स्मैक तस्करी के आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर वापस लौट रही थी, तभी सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में छतों पर मौजूद कुछ महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा पुलिस बल पर पथर...