नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी राजू काला निवासी मोहल्ला मेवातियान दादरी को सात साल पांच माह की सजा सुनाई है। एडीजीसी क्राइम नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि 20 अप्रैल 2018 की रात थाना दादरी क्षेत्र के शैफाली स्कूल के पीछे टंकी के पास आरोपी राजू काला और उसके सह आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पार्टी पर जान से मारने के इरादे से फायरिंग की थी। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू काला और उसके सह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान विवेचक ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। दोषी को सजा सुनाते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्...