जमुई, मार्च 20 -- खैरा। निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र के भोड़ गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस के हाथों से जबरन छुड़ा लिए जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। चरकापत्थर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बीते 12 मार्च को खैरा थाना में एक आवेदन देकर 15 लोगों पर नामजाद एवं 10-15 अज्ञात लोगों के उपर यह प्राथमिक दर्ज करवाई थी। जिसका खैरा थाना में कांड संख्या- 84/25 दर्ज किया गया। खैरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छापेमारी कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खैरा पुलिस ने बुधवार की रात उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में मेडिकल जांच कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोड़ गांव के उपेंद्र यादव पिता जालो यादव के रूप में हुई है। खैरा थाना पुलिस अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही...