जमशेदपुर, फरवरी 2 -- कदमा थाना अंतर्गत टोल ब्रिज के पास बीते 3 जनवरी की देर रात पुलिसकर्मी को धक्का मारकर भागने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमनदीप सिंह, अंकित मुखी, और आदित्य मुखी शामिल है वहीं एक अन्य युवक फरार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय 2 मनोज ठाकुर ने बताया कि 3 जनवरी की रात टैंगो जवान हीरालाल महतो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रिल्स बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...