संभल, अक्टूबर 5 -- पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में शनिवार को पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक रिजर्व पुलिस लाइन में हुई। इसमें काउंसलरों ने पति-पत्नी के बीच हुए विवादों की काउंसलिंग करते हुए पांच जोड़ों को आपस में मिलाया। काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान 121 पत्रावलियों पर सुनवाई करते हुए 10 का निस्तारण किया गया। जिसमें पांच जोड़ो को मिलाया गया। इसके अलावा पांच मामले न्यायालय में विचाराधीन होने पर बंद करने की संस्तुति की गई। इस दौरान काउंसलर अखिलेश अग्रवाल, पूनम अरोरा, श्वेता गुप्ता, बबीता शर्मा, सीमा आर्य समेत कांस्टेबिल शहजाद मलिक, रश्मि गहलोत व ज्योति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.