पटना, सितम्बर 24 -- डीजीपी विनय कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में चार मृत पुलिसकर्मियों के परिवारों को कुल 10 करोड़ के चेक सौंपे। यह राशि बैंक ऑफ बड़ौदा के वेतन पैकेज के तहत मिलने वाले बीमा का हिस्सा है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी के परिवार को 1.70 करोड़ का चेक दिया गया है। इस अवसर पर डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग की सराहना की। बैंक के जोनल हेड सुब्रत कुमार स्वैन ने भविष्य में भी उच्च-स्तरीय कल्याण योजनाओं को जारी रखने का आश्वासन दिया। यह योजना उन सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए है, जिनका वेतन बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से आता है। बैंक ऑफ बड़ौदा के वेतन पैकेज से जुड़े बीमा पैकेज के तहत अब तक कुल 62 पुलिसकर्मियों को 18.40 करोड़ का लाभ मिल चुका है। बिहार पुलिस ने 23 अगस्त, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.