रुद्रपुर, मई 8 -- किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से कुल 51.72 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी हेरोइन बरेली से खरीद कर किच्छा में बेचने आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते बुधवार शाम पुलिस आदित्य चौक पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने एएनटीएफ की टीम के साथ मिलकर हल्द्वानी बाईपास रोड स्थित शिवा धर्मकांटे के निकट वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर मुड़ने का प्रयास किया। हड़बड़ी में उनकी बाइक बंद हो गई। शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 51.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम ओमबाबू पुत्र सत्यपाल निवासी डंडिया नजमूल निशा बरेली और अजयपाल पुत्र मदनलाल निवासी डंडिया बरेली बताया। आरोपियों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.