रुद्रपुर, मई 24 -- किच्छा, संवाददाता पुलिस ने धौराडाम और आजाद नगर क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 41 ली. कच्ची शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस धौराडाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जीरो बंदे पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कट्टे से 35 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मंगल सिंह पुत्र दिलेर सिंह निवासी धौराडाम ग्राम नजीमाबाद बताया। वहीं आजाद नगर क्षेत्र में पुलिस ने छह ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम महेंद्र कुमार पुत्र मिहिलाल निवासी ग्राम मिलख किच्छा बताया। पुल...