सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण व तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। बीते 24 घंटे के भीतर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 25 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों की गयी सघन छापेमारी अभियान में लगभग 12 हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया जबकि 585.50 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इतना ही नहीं अभियान के क्रम में अवैध शराब कारोबार से जुड़े 12 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 2 बाइक भी जब्त की गई है, इनका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था। बताया गया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में संबंधित थाना की पुलिस टीम के साथ विशेष बलों की भी तैनाती की गई थी। अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.