फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- दक्षिण थानाद पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन माल गोदाम के निकट से 20 हजार के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। इनके अलावा झगड़ों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने अमन शर्मा उर्फ पंडित पुत्र अश्वनी शर्मा निवासी नईबस्ती नंदराम चौक और रोहन यादव पुत्र अजय यादव निवासी मोहल्ला कोटला मुस्ताक बिल्डिंग थाना दक्षिण पर गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों में दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इलाका पुलिस पिछले कई दिनों से दोनों आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस को सूचना दी कि दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन के पास मालगोदाम के निकट कहीं भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...