गुमला, दिसम्बर 2 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुटरूंगी गांव निवासी अरुण तिर्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि बोकरो न्यायालय द्वारा अरुण तिर्की को भगोड़ा घोषित किया गया था। वह बोकारो के बालिडीह थाना क्षेत्र में दर्ज डकैती के एक मामले में करीब 20 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी धर पकड़ कर न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुराने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...