मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- थाना सिविल लाइन पुलिस 20 लाख की कीमत की 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से 40 हजार रुपए व इलेक्ट्रानिक धर्मकांटा भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत चैकिंग अभियान में बिजली टावर के पास से मजहर त्यागी उर्फ पप्पू त्यागी निवासी आयशा मस्जिद के पीछे सरवट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 100 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रानिक धर्मकांटा व 40 हजार रुपए बरामद किए है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई गयी है। आरोपी स्मैक को पुडिया बनाकर जनपद में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। आरोपी के अन्य साथियों की पुलिस तलाश करने में जुटी है। आरोप...