छपरा, जून 10 -- मशरक। मशरक पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवरी गांव मे छापेमारी कर 180 लीटर स्प्रिट शराब बरामद किया। छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर शिवरी गांव स्थित राजबली राय टोटाहा के पोखरा के भिंडा पर मिट्टी मे दबाकर रखे गए स्प्रिट शराब जब्त किया। मशरक अंचल एएलटीएफ प्रभारी पुअनि छविनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा कि गयी छापेमारी मे 20 लीटर पानी के 9 जार स्प्रिट शराब से भरा हुआ बरामद हुआ । शराब रखने और बेचने के मामले मे पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव निवासी साहेब राय के पुत्र उमेश राय, मोख्तार राय के पुत्र नागेन्द्र राय और मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी साहेब राय के पुत्र रवि राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। टोटो और ऑटो की टक्कर में आठ लोग हुए...