शामली, सितम्बर 14 -- शामली। थाना आदर्शमंडी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरे के अन्तर्गत चलाये अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लाख रूपये की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने पकडे गए तस्कर के पास से तस्करी में प्रयुक्त मोबाईल फोन व बाइक भी बरामद की है। शनिवार को ऑपरेशन सवेरा के अन्तर्गत नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत आदर्शमंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम तितरवाड़ा, थाना कैराना निवासी रिजवान पुत्र उमरदीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त मोबाइल और बाइक भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

हिंदी ह...