अंबेडकर नगर, दिसम्बर 4 -- अम्बेडकरनगर। महरुआ थाने की पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह ने न्यायालय के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर प्रदीप गुप्त पुत्र हरीराम निवासी आदमपुर तिंदौली को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, दलित उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला, यूपी गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में महरुआ और जहांगीरगंज थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.