चक्रधरपुर, जून 21 -- सोनुवा।पुलिस ने शनिवार दोपहर को भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर कायम, पिता- स्व साधुचरण कायम के सोनुवा थाना क्षेत्र लोजों पंचायत के कुदाबुरु गांव स्थित घर में कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहार को चिपकाया है। यह कार्रवाई कराईकेला थाना कांड संख्या 13/23 के अलावा कांड संख्या 15/24 व 17/24 को लेकर की गई है। उक्त कांड संख्या में नक्लसी सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर कायम पर नक्लसी घटना में शामिल होने नक्सली हिंसा करने व विस्फोट सामग्री का उपयोग करने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सालुका कायम लगातार फरार चल रहा है। मौके पर कराईकेला थाना पुलिस के अलावा सोनुवा पुलिस के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.