खगडि़या, मार्च 27 -- बेलदौर। एक संवाददाता पुलिस ने बुधवार को कुर्बन पंचायत के सठमा गांव के भोटो बासा बहियार में छापामारी कर हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को सठमा गांव निवासी स्व. योगेन्द्र यादव के पुत्र ब्रजेश कुमार के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांड के अनुसंधानकर्ता सह एसआई रणवीर कुमार राजन के मुताबिक मामले के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार आरोपी को चिन्हित किया गया था। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त अपनी मकई खेत का पटवन कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.