रुद्रप्रयाग, नवम्बर 8 -- मन्दाकिनी शरदोत्सव में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जागरुकता स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। साइबर अपराधों से बचने के लिए विशेष जानकारी दी गई। जबकि लोगों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि कैसे वे अपने व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है और ऑनलाइन फ्रॉड से बचा जा सकता है। उन्होंने साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करने के लिए पम्पलेट और ब्रोशर भी वितरित किए। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि पुलिस लगातार लोगों को अपराध, ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.