गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा पुलिस ने एक व्यक्ति से हुए साइबर फ्रॉड की रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पीड़ित से 80 हजार रुपये की ठगी की गई थी, लेकिन समय पर शिकायत करने से जालसाज पूरी रकम नहीं निकाल पाए। हरसेवकपुर नंबर दो निवासी अरविंद कुमार के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 80 हजार रुपये निकालकर दूसरे खाते में भेज दिए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और साइबर सेल को दी। इस कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने उस बैंक खाते को चिन्हित किया, जिसमें ठगी की रकम भेजी गई थी, और बैंक से उसका लेन-देन तत्काल बंद करवा दिया। इस त्वरित कार्रवाई के कारण जालसाज पूरी रकम नहीं निकाल सके। जांच में पाया गया कि खाते से एक हिस्सा पहले ही निकाल लिया गया था, जबकि 39,363 रुपये शेष थे। साइबर सेल की कार्रवाई और पुलिस रिपो...