अमरोहा, दिसम्बर 1 -- हसनपुर। सैदनगली थाने में रविवार को साइबर जागरूकता गोष्ठी हुई। थानाध्यक्ष विकास सहरावत ने क्षेत्र के सभी जन सेवा केंद्र संचालक और सिम कार्ड विक्रेताओं को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। थाना अध्यक्ष ने ग्राहक सत्यापन प्रक्रिया में सख्ती बरतने, फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को रोकने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को देने के निर्देश दिए। जन सेवा केंद्र संचालकों और सिम विक्रेताओं को सिम एक्टिवेशन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा अपने केंद्रों पर साइबर सुरक्षा संबंधी पोस्टर एवं फ्लेक्सी बोर्ड लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। सुझाव दिया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि त्वरित कार...