बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- कपकोट थाना पुलिस ने साइबर क्रइाम को लेकर व्यापारियों व टैक्सी चालकों को जागरूक करने का कमा किया। रविवार को भराड़ी क्षेत्र में एसआई संजय सिंह धोनी ने लोगों से कहा कि वह मोबाइल पर किसी भी तरह की जानकारी ओटीपी आदि न दें। इस तरह के नंबरों की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साइबर क्राइम बढ़ते जा रहा है। लोगों की जागरूकता से ही इस मकड़जाल में फंसने से बच सकते हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, प्रवीण कुमार, पदम बिष्ट, नंदन सिंह गजेंद्र राम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.