सासाराम, दिसम्बर 18 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। राज राजेश्वरी प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरूवार को सड़क सुरक्षा के तहत थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने नशमुक्त सूर्यपुरा बनाने व साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां दी। कक्षा नौ, 10 व 11 के छात्रों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि प्रतिदिन सड़कों पर अनियंत्रित वाहनों के परिचालन से घटनाएं हो रही हैं। कम उम्र के बच्चों को वाहन का परिचालन नहीं करने का संदेश देते हुए सड़कों पर वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.