गुड़गांव, सितम्बर 10 -- गुरुग्राम। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) परिसर में एक विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देश पर और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल के मार्गदर्शन में यह अभियान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। इस व्यापक अभियान में डॉग स्क्वाड के साथ-साथ थाना सेक्टर-17/18 की पुलिस टीम और अन्य विशेष पुलिस अधिकारियों की टीमें शामिल थीं। इन टीमों ने मिलकर हिपा परिसर के चप्पे-चप्पे की गहनता से तलाशी ली। ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य हिपा परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करना, किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को रोकना और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की पहचान करना था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.