हरिद्वार, फरवरी 6 -- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति पर पुलिस ने पांच लोगों का चालान किया। यह मामला दो पक्षों के बीच आपसी विवाद से जुड़ा है, जिसमें दोनों ओर से कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन बयान के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की। आरोपी सुब्हान निवासी मोहल्ला पावधोई, शकीर निवासी मोहल्ला कस्सावान, अमन निवासी मोहल्ला मैदानियान, आहिल खान उर्फ ताज मोहम्मद निवासी कटहरा बाजार और साहिब मलिक निवासी सुभाष नगर चालान किए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.