सीवान, मई 16 -- सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव निवासी कन्हैया महतो के रूप में हुई है।गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए हैं।सिसवन थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान को बल मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.