समस्तीपुर, जनवरी 9 -- उजियारपुर। अंगारघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी गांव से गुरुवार की रात शराब धंधे में लिप्त पिता के बाद पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव के वार्ड 9 निवासी शम्भू शरण पांडेय का पुत्र प्रियांशु पांडेय के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की गिरफ्तार आरोपी के घर से 21 अगस्त 25 को विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयी थी। इसके बाद मामले में दर्ज केस में पहले पिता शभु शरण पांडेय को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गुरुवार की रात हुई छापेमारी में पुत्र को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...