छपरा, फरवरी 16 -- दिघवारा निसं। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगहों में छापामारी कर एक महिला समेत तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 35 लीटर देसी शराब समेत शराब चुलाई में प्रयुक्त सामाग्री जब्त की है। पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव में की गई जहां एक घर में शराब चुलाई की सामग्री को जब्त करते हुए लगभग 750 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को किया गया। साथ ही कुल 20 लीटर शराब बरामद किया गया। मौके पर से पुलिस ने शराब तस्कर नायागांव थाने के कस्तूरी चक निवासी हरेश पासवान व एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दुसरी कार्रवाई मानूपुर गांव की गई जहां घर के अंदर बाथरूम के पास गैलन में छुपा कर रखी 15 लीटर शराब बरामद करते हुए शराब तस्कर मानूपुर गांव निवासी चनेश्वर मांझी को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...