लखनऊ, फरवरी 10 -- यूजीसी रेगुलेशन लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार अपना दल कमेरावादी ने आईटी चौराहा से मार्च निकाला। पुलिस बल ने पुलिस लाइन के पास बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोका दिया गया। इस दौरान सिराथू से विधायक डॉ पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। डॉ पल्लवी महिलाओं संग सड़क पर बैठ गईं। मान मनौव्वल के बाद भी जब डॉ पल्लवी आगे बढ़ने की जिद पर डटी रहीं तो महिला पुलिस ने उन्हें जबरन खींच कर, हाथ पैर पकड़ कर गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान रोड पर जाम की स्थित बनी रही। मंगलवार दोपहर यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में नारे और हाथों में यूजीसी के समर्थन में तख्तियां व तिरंगा लिए लोग अपना दल कमेरावादी की नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की ओर बढ़े। पुलिस लाइन के पास पहुंचते ही पुलिस ने मार्च को रोक दिया।...