मऊ, मार्च 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने सोमवार की देर शाम रूट मार्च निकाला। कोतवाली पुलिस ने सीओ शीतला प्रसाद पांडे के नेतृत्व में कोतवाली से निकलकर कस्बा होते हुए कैलेंडर तिराहा अतरारी, खैराबाद, वलीदपुर, करहा आदि जगहों पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षा के बाबत अश्वस्त किया। साथ ही पर्व को आपस में मिलजुलकर मनाने की अपील किया। रूट मार्च में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय, क्राइम इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव, लाल साहब, अरुण सिंह, अर्जुन यादव, पिंटू यादव, प्रतिभा सिंह आदि पुलिस कर्मी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.